फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Used to trap girls by pretending to be an event planner...Search for Nandani

Gorakhpur News: इवेंट प्लानर बताकर लड़कियों को फंसाती थी जाल में...नंदनी की तलाश

Sat, 15 Feb 2025 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Used to trap girls by pretending to be an event planner...Search for Nandani
हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार: रेशमा खान के बाद अब देवरिया की नंदनी पुलिस की रडार पर
विज्ञापन

गोरखपुर। हुक्का बार प्रकरण की आड़ में देह व्यापार के मामले में रेशमा खान को पकड़ने के बाद अब पुलिस को देवरिया की नंदनी नाम की एक युवती की तलाश है। पुलिस के मुताबिक, नंदनी खुद को इवेंट प्लानर (किसी आयोजन की योजना बनाना, प्रबंधक) बताकर लड़कियों को शाहपुर स्थित जेनिस बॉटल हुक्का बार के संचालक अनिरुद्ध ओझा से मिलवाती थी। वह नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को देह व्यापार में धकेल देता था।
रामगढ़ताल इलाके की सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी के बयान में नंदनी का नाम सामने आया है। पुलिस के शिकंजे में फंसने के बाद रेशमा खान ने भी नंदनी का नाम पुलिस को बताया है। अब पुलिस मुखबिर की मदद से नंदनी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल इलाके की दुष्कर्म पीड़िता का बयान पुलिस ने लिया था। इसमें करीब 22 वर्षीय नंदनी का भी नाम सामने आया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नंदनी देवरिया की आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को नौकरी का झांसा देती थी। वह खुद को इवेंट प्लानर बताती थी। इस वजह से लड़कियों को आसानी से विश्वास हो जाता था। इस तरह फंसाकर वह हुक्का बार में लाती थी। यहां पर कई लड़कियों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर उनके साथ दुष्कर्म भी किया गया। फिर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुक्का बार में छापा पड़ा तो भाग गई
रामगढ़ताल इलाके की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शाहपुर में चलने वाले जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में 10 जनवरी को छापा मारा था। तब वहां पर हुक्का बार चलते हुए मिला था। उस समय देवरिया की नंदनी शाहपुर इलाके में ही किराए के मकान में रह रही थी। छापा पड़ते ही वह भाग गई। पुलिस टीम उसे तलाशते हुए देवरिया भी गई थी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली थी। देवरिया के एक कॉलेज की कई लड़कियों को गोरखपुर लाकर उनको फंसाने में भी उसका ही नाम आ रहा है।

----------------

जेल में रेशमा के टैटू की खूब हो रही चर्चा
नौ फरवरी को रेशमा खान, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जेल जाने के बाद रेशमा से मिलने एक दिन उसकी मां आई थी। उन्होंने रेशमा से सवाल-जवाब किया तो वह रोकर मां से बोली कि हुक्का बार में दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाती थी, इसलिए फंस गई। अनिरुद्ध से दोस्ती थी, उसका फोटो भी मोबाइल में था, जिसे देखकर उसे भी आरोपी बना दिया गया। वहीं रेशमा के हाथ पर बने बड़े-बड़े टैटू देखकर बैरक की महिलाएं हैरान हो जा रही हैं। जेल में रेशमा को टैटू वाली लड़की कहकर भी बुलाया जा रहा है। जेल में कम ही दिनों में वह महिला बंदियों की खास बन गई है। रेशमा का भाई मुंबई में रहता है, वह बहन का कारनामा जानकर अब उसे देखना भी नहीं चाहता है।
वर्जन
देह व्यापार प्रकरण की जांच चल रही है। कई और नए नाम भी सामने आए हैं। उनके खिलाफ पुलिस टीम साक्ष्य एकत्रित कर रही है। इसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।

- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed