फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Uproar between parties and advocates in Sadar Tehsil

Gorakhpur News: सदर तहसील में पक्षकार और अधिवक्ताओं का हंगामा

Fri, 07 Feb 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Uproar between parties and advocates in Sadar Tehsil
एकपक्षीय आदेश का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गोरखपुर। तहसील सदर के नायब तहसीलदार, जंगल कौड़िया के कोर्ट के सामने बृहस्पतिवार को जमीन विवाद के मामले में एक पक्षकार और उनके साथ आए अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने एकपक्षीय आदेश का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। कुछ देर में ही दूसरे पक्ष से आए अधिवक्ता भी पहुंच गए और आदेश को सही होने की बात कहकर नाराजगी जताई।
चौरीचौरा क्षेत्र के पंचदेवरी के राजीव कुमार दुबे और उनके साथ अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार जंगल कौड़िया के कोर्ट के बार पहुंचकर नारेबाजी शुरू की तो अन्य अधिवक्ता भी समर्थन में पहुंच गए। इस दौरान कर्मचारी कोर्ट के गेट पर ताला जड़कर बाहर चले गए, जबकि अधिकारी मौजूद नहीं थे। राजीव कुमार दुबे ने आरोप लगाया कि उनके पक्ष को सुना बिना नामांतरण आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि महादेव झारखंडी के टुकड़ा नंबर दो में एक एकड़ छह डिसमिल का विवाद 27 साल पुराना है। उनकी मां शशिप्रभा पक्षकार थीं, जिनका निधन 11 जनवरी को हो गया, जबकि उन्होंने 14 जनवरी को उन्होंने मुकदमे में अपना प्रतिस्थापना पत्र दे दिया था, लेकिन उनका पक्ष नहीं सुना गया। इस मामले में अधिवक्ता उपेंद्र धर दुबे ने कहा कि मृतक विरूद्ध आदेश करना विधि संगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए गए आरोप निराधार हैं। अगर उन्हें लगता है कि आदेश सही नहीं है तो अपील कर सकते हैं।
-हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार, जंगल कौड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed