फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Unruly people got angry after the accused of molestation was caught.

Gorakhpur News: छेड़खानी के आरोपी के पकड़े जाने से भड़के मनबढ़

Mon, 29 Sep 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Unruly people got angry after the accused of molestation was caught.
चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया ब्लॉक रोड पर छेड़खानी की शिकायत पर पहुंचे पुलिस टीम पर पथराव की जांच
चाैरीचाैरा इलाके में छेड़खानी की शिकायत की जांच करने गई पुलिस पर हमले का मामला
विज्ञापन

सरदारनगर। सरैया रोड पर लंबे समय से नशेबाज युवकों की हरकतों से परेशान पीड़ित की शिकायतों को पुलिस ने पहले गंभीरता से नहीं लिया। आए दिन आरोपी नशा करके राहगीरों व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों में से एक युवक को पकड़ लिया। इस पर उसके साथी भड़क उठे और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले हलका इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में नशेबाज युवक आए दिन आने जाने वाली महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं। इसकी शिकायत कई बार मौखिक रूप से हलका इंचार्ज और बीट सिपाही से की गई थी। पुलिस ने शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया था। शनिवार को नशेबाजों ने पीड़िता के घर के बाहर हंगामा किया तो रविवार को उन्होंने जाकर थाने में लिखित शिकायत की। मामले की जांच को पहुंचे हलका प्रभारी ने जब एक युवक को हिरासत में लेकर थाने भेजा तो उसके साथी भड़क गए। महिला के घर पथराव करने के साथ ही पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन

हलका प्रभारी की सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया। वहीं एहतियात के तौर पर वहां पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते शिकायतों को गंभीरता से लिया होता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ब्लाक कर्मी देगी तहरीर तो दर्ज होगा केस
थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि पथराव में जिस ब्लाक कर्मी की स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है, यदि वह तहरीर देती हैं तो उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही दरोगा की तहरीर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed