फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Unruly people beat up former BSP district president and injured him

Gorakhpur News: मनबढ़ों ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पीटकर किया घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Unruly people beat up former BSP district president and injured him
गगहा थाना क्षेत्र के भाटपार गांव में बाहरी युवकों की जानकारी होने पर पहुंचे थे मौके पर
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तीनों मनबढ़ों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के भाटपार गांव निवासी व बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनयन आजाद को तीन मनबढ़ युवकों ने सोमवार की देर शाम पीटकर घायल कर दिया। मनबढ़ों के हमले में रामनयन का सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ लिया व गगहा पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस को दी तहरीर में रामनयन आजाद ने बताया कि सोमवार शाम सात वह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने बताया कि तीन बाहरी लड़के किसी लड़की को लेकर नहर की ओर जा रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला एक ई-रिक्शा में तीन युवक अपने कुछ साथियों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिक्शे में मौजूद युवकों से पूछताछ करने पर तीनों युवक बसपा नेता पर हमलावर हो गए। तीनों ने मिलकर बुरी तरह पिटाई कर हाथ में पहने कड़े से सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और गगहा थाने पर ले आए। इस संबंध में थानाध्यक्ष गगहा सुशील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed