{"_id":"68a4e07dd3b0064f810e9dcf","slug":"gorakhpur-news-two-youths-cheated-for-rs-3-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-abroad-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1042091-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से तीन लाख रुपये ठगे, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से तीन लाख रुपये ठगे, केस
विज्ञापन
जालसाज ने फर्जी टिकट देकर पीड़ितों को थमा दिया था टूरिस्ट वीजा
सरदारनगर। महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के मेदनीपुर टोला साहबगंज निवासी अब्दुल हुसैन समेत दो युवकों से ठगी हो गई। जालसाज ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार पीड़ित ने आरोपी अजय प्रजापति के खिलाफ चौरीचौरा थाने में केस दर्ज कराया है।
अब्दुल हुसैन ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात झंगहा थानाक्षेत्र के ग्राम भकुरहा निवासी अजय प्रजापति से हुई थी। अजय ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा देते हुए उसे चौरीचौरा थानाक्षेत्र के राधोपुर स्थित अजय टूर एंड ट्रेवल्स के कार्यालय पर बुलाया। गांव के रहने वाले रामसमुझ ने भी विदेश जाने की इच्छा जाहिर की तो उसे भी अपने साथ ले गए। जहां आरोपी ने पूरे प्रकिया में तीन लाख रुपये खर्च होने की बात कही। झांसे में आए अब्दुल ने 1.40 लाख रुपये और रामसमुझ ने 1.60 लाख रुपये दे दिए। इसके बदले में आरोपी ने उन्हें दुबई का वीजा देकर दिल्ली भेज दिया। दिल्ली पहुंचने पर जब एयरलाइन में संपर्क किया तो पता चला कि टिकट फर्जी था। वहीं उन्हें वर्क वीजा के नाम पर 15 दिन का टूरिस्ट वीजा दे दिया है। जानकारी के बाद वापस लौटकर जब विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।