फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two women entered the house in Basant Vihar Colony and held the teacher's elderly mother hostage

Gorakhpur News: बसंत विहार कॉलोनी में घर में घुसीं दो महिलाएं, शिक्षक की बुजुर्ग मां को बनाया बंधक

Sat, 30 Aug 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two women entered the house in Basant Vihar Colony and held the teacher's elderly mother hostage
बेटा और बेटी दोनों शिक्षक गए थे स्कूल, दोपहर में घर आई बेटी ने मां को रस्सी से बंधा पाया
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के रानीडिहा की घटना, तहरीर पर पुलिस कर रही जांच
गोरखपुर। रानीडीहा स्थित बसंत विहार कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात महिलाएं पानी मांगने के बहाने एक शिक्षक के घर में घुस गईं। महिलाओं ने उनकी बुजुर्ग मां को बंधक बना लिया। उनके हाथ-पांव और मुंह बांधकर कमरे में बंद कर दिया और धमकियां दीं। हालांकि, बाहर किसी के आने की आहट पाकर दोनों महिलाएं मौके से भाग निकलीं। महिला के बेटे ने कैंट थाने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी गौरव मिश्रा रावतपार स्थित एक स्कूल में शिक्षक हैं। घटना के समय वे पढ़ाने गए थे और उनकी बहन गरिमा भी स्कूल में पढ़ाई के लिए गई हुई थी। दोपहर करीब दो बजे जब गरिमा घर लौटी तो उसने मां उषा देवी को कमरे में फर्श पर बंधा पड़ा पाया। घबराकर उसने तुरंत रस्सियां खोलीं और जानकारी ली। उषा देवी ने बताया कि थोड़ी देर पहले दो महिलाएं पानी मांगने आई थीं। जैसे ही उन्होंने पानी दिया, दोनों ने अचानक पकड़कर रस्सी और कपड़े से बांध दिया। यहां तक कि महिलाएं उन्हें अपने साथ ले जाने की धमकी भी देने लगीं। लेकिन किसी के आने की आहट से डरकर वे भाग निकलीं। घटना की सूचना मिलते ही गौरव मिश्रा ने घर पहुंचकर कैंट थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों अज्ञात महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed