{"_id":"6764729976b9ccf82f088697","slug":"gorakhpur-news-two-more-complaints-came-to-the-bank-manager-against-the-cashier-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-783352-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैशियर के खिलाफ बैंक मैनेजर के पास आई दो और शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैशियर के खिलाफ बैंक मैनेजर के पास आई दो और शिकायत
विज्ञापन
उरुवा बाजार (गोरखपुर)। बेलघाट के शाहपुर स्थित यूको बैंक के हेड कैशियर मोहम्मद कलीम के खिलाफ बृहस्पतिवार को दो और शिकायत पड़ी है। पीड़ितों ने कलीम पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बैंक मैनेजर अमित यादव के पास शिकायत पत्र आया है। शुक्रवार को मामले में भी बेलघाट थाने में केस दर्ज हो सकता है।
बेलघाट के मीरपुर गांव निवासी देवानंद ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि 11 जुलाई 2024 को केसीसी के लिए मोहम्मद कलीम को 2.80 लाख रुपये दिए थे। जिसे खाते में जमा न कर, उसे अपने पास रख लिया। पास बुक अपने भाई मोहम्मद शमीम को दे दिया। जब भी बैंक आते थे दोनों भाई यह कहकर वापस भेज देते थे कि मशीन खराब है। ठीक होगी तो रुपये पास बुक में चढ़ा देंगे। इसी तरह सोहनाग गांव के बंसू ने 26 हजार रुपये के गोलमाल की शिकायत की।
यूको बैंक में इससे पहले 18 खाताधारक शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसमें कैशियर मोहम्मद कलीम, उसके स्वीपर भाई रिंकू उर्फ शमीम और लिपिक प्रेम साहनी पर गबन और धोखाधड़ी का केस दर्ज बेलघाट थाने में दर्ज किया गया है। इसमें दोनों भाइयों कलीम और शमीम के खिलाफ 17 शिकायतें हुई हैं। कोलकाता मुख्यालय से एक कमेटी बनाकर इस प्रकरण की जांच शुरू करा दी है। विभागीय जांच में आरोप सही पाने पर आरोपियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल मोहम्मद कलीम को कैशियर के काम से हटाकर अन्य कामों में लगा दिया गया है। इसी तरह लिपिक को भी जांच होने तक रुपये की लेन-देन से संबंधित कार्य से हटा दिया गया है।