फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two members of bike thief gang arrested, 11 bikes recovered

Gorakhpur News: बाइक चोर गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

Sun, 03 Aug 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two members of bike thief gang arrested, 11 bikes recovered
कैंट थाने में गिरफ्तार बाइक चोर। स्रोत पुलिस
यूट्यूब से बाइक चोरी करने का सीखा तरीका, यूट्यूबर की मदद से नेपाल बेचते थे बाइक
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंट पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो गुर्गों संजय मौर्या और रामनरायन को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर चोरी की 11 बाइकें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए युवकों में संजय इंटरमीडिएट का छात्र है। हालांकि वह नाबालिग नहीं है। जबकि रामनरायन यूट्यूबर है। दोनों सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं।
सिद्धार्थनगर के लोटन अमहट का संजय मौर्या इंटरमीडिएट का छात्र है। वह छह महीने पहले गोरखपुर आया था। वह खूनीपुर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार, आरोपी संजय ने यूट्यूब से बाइक चोरी करने का तरीका सीखा। पिछले तीन महीने में शहर के अलग-अलग इलाकों से 11 बाइकें चुरा लीं। वह दिन में रेकी करता था। इसके बाद मौका मिलते ही गाड़ियों के लॉक तोड़ देता था। चोरी के बाद नंबर प्लेट बदल कर पहचान से बचता था। संजय के साथी लोटन निवासी रामनरायन चौरसिया पान की दुकान है। उसका एक यूट्यूब चैनल है। रामनरायन चोरी की बाइक को नेपाल भेजने में उसकी मदद करता था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


10 से 15 हजार में बेच देते थे बुलेट
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी की बुलेट 10 से 15 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस ने दोनों के पास से तीन बुलेट, चार अपाची, तीन पल्सर और एक टीवीएस बाइक बरामद की है। जो पीवीआर माॅल, बैंक रोड, विशाल मेगामार्ट, गणेश होटल और सेंट एंड्रूज काॅलेज से चुराई गई थीं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की बाइकें नेपाल में किन लोगों तक पहुंचाई जाती थीं। इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपाचे के मालिक के जरिये दोनों तक पहुंची पुलिस
सूत्रों के अनुसार हाल ही में संजय मौर्या ने गणेश होटल के पास से एक युवक की अपाचे बाइक चोरी की थी। थाने और चौकी में सुनवाई न होने पर उसने खुद बाइक चुराने वाले शख्स की खोजबीन शुरू कर दी। दो दिन के अथक प्रयास, सीसीटीवी कैमरे और दोस्तों की मदद से संजय को नेपाल बाॅर्डर से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस संजय की मदद से उसके साथी तक पहुंच गई और चोरी की 11 बाइकें भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed