फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two killed in road accident in Chauri Chaura

Gorakhpur News: चौरीचौरा में सड़क हादसे में दो की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two killed in road accident in Chauri Chaura
चौरीचौरा का मामला, दोनों हादसे में केस दर्ज
विज्ञापन

चौरीचौरा। इलाके में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में परिजनों की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
फुलवरिया की मालती पत्नी छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च शाम के समय पति एक बाइक पर पीछे बैठकर घर आ रहे थे। अभी वह फुलवरिया कुर्मी टोला चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से एक चारपहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोग सीएचसी चौरीचौरा लेकर गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, केस दर्ज
चौराीचौरा के अवधपुर की माधुरी देवी पत्नी कृष्णा कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को पति किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर एक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात चारपहिया वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed