फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two drivers caught stealing oil from Municipal Corporation vehicle, dismissed

Gorakhpur News: नगर निगम की गाड़ी से तेल चोरी पकड़े गए दो ड्राइवर, बर्खास्त

Wed, 27 Nov 2024 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two drivers caught stealing oil from Municipal Corporation vehicle, dismissed

नगर निगम के दो ड्राइवर मंगलवार को तेल चोरी करते पकड़े गए। पार्षदों ने उनका वीडियो बनाकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को भेजा। इसके बाद ट्रैक्टर के ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, दूसरे ड्राइवर को भी हटा दिया गया।

विज्ञापन

पार्षद धर्मेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह उर्फ गोली सिंह के साथ पूर्व पार्षद बृजेश उर्फ छोटू सिंह एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान वे अपनी गाड़ी में पेट्रोल भराने के लिए मोहद्दीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर रूके। इस दौरान इन्होंने देखा कि नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्राली का ड्राइवर ने तेल भी नहीं लिया। उल्टे पंप का कर्मचारी उसे 400 रुपये दे रहा है।
विज्ञापन

पार्षदों ने इसका वीडियो बना लिया और फिर नगर निगम के अफसरों से शिकायत कर दी। शिकायत पर ट्रैक्टर ड्राइवर रामनाथ को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही एक टाटा मैजिक के ड्राइवर रत्नेश्वर यादव से भी पूछताछ की गई है। उसके खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। देर शाम उसे भी हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि दोनों ड्राइवर संविदा पर थे। दोनों को हटा दिया गया है। पंप मालिक ने अपने ऑपरेटर को भी हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed