{"_id":"6824f326ee1dd96c3807a638","slug":"gorakhpur-news-two-crows-found-dead-in-the-zoosample-of-lion-and-bear-also-sent-to-bhopal-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-936756-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिड़ियाघर में मृत मिले दो कौवे...शेर और भालू का भी भोपाल भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिड़ियाघर में मृत मिले दो कौवे...शेर और भालू का भी भोपाल भेजा सैंपल
Thu, 15 May 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:16 AM IST
सार
धवार को माउंट के पास दोपहर में एक कौआ कर्मियों को मरा मिला। जबकि, दूसरा कौआ हिरण के बाड़े के पास मरा पड़ा था। सूचना कर्मियों ने तत्काल डॉक्टरों को दी। इसके बाद दोनों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चिड़ियाघर में बुधवार को दो कौवे मरे हुए मिले। सूचना पर चिड़ियाघर प्रशासन ने दोनों कौओं समेत बाघ, शेर, भालू, तीन तेंदुए और पांच पक्षियों का भी सैंपल लिया। कुल 13 सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग
विज्ञापन
संस्थान, भोपाल भेज दिए गए हैं।
बाघिन शक्ति की बर्ड फ्लू से मौत के बाद पूरे चिड़ियाघर में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। हर इलाके पर जू-कीपर चिड़ियों सहित कौओं पर नजर रखना शुरू कर दिए हैं। बुधवार को माउंट के पास दोपहर में एक कौआ कर्मियों को मरा मिला।
विज्ञापन
जबकि, दूसरा कौआ हिरण के बाड़े के पास मरा पड़ा था। सूचना कर्मियों ने तत्काल डॉक्टरों को दी। इसके बाद दोनों के सैंपल लिए गए। फिर डॉक्टरों की टीम ने बाघ, शेर, तीन तेंदुए, भालू और पांच पक्षियों के सैंपल लेकर बर्ड फ्लू जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेज दिया।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दो कौओं की मौत चिड़ियाघर में हुई है। दोनों का सैंपल लिया गया है। साथ 11 अन्य पक्षियों और वन्य जीवों के सैंपल लेकर बर्ड फ्लू जांच के लिए भोपाल भेज दिया गया है।