फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Twenty and a half meter road will be built in Pipraich town too...PWD started preparations

Gorakhpur News: पिपराइच कस्बे में भी साढ़े बीस मीटर बनेगी सड़क...पीडब्ल्यूडी ने शुरू की तैयारी

Tue, 24 Sep 2024 06:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
Twenty and a half meter road will be built in Pipraich town too...PWD started preparations
गोरखपुर। असुरन चौक से पिपराइच तक बनने वाली फोरलेन सड़क में एक और बदलाव हो सकता है। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए उनको राहत देने के लिए पिपराइच कस्बे में चौड़ाई घटाकर 20.5 मीटर करने पर विचार चल रहा है। वैसे सड़क की कुल चौड़ाई 29 मीटर है। यहां के व्यापारी भी असुरन चौक से पादरी बाजार तक घटी सड़क की चौड़ाई की तरह ही राहत की मांग कर रहे थे। कुछ लोग कस्बा छोड़कर बाईपास बनाने की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन




असुरन चौक से पिपराइच तक करीब 19.5 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने को लेकर पीडब्ल्यूडी सर्वे की प्रक्रिया करीब पूरा कर चुका है। पहले यह सड़क असुरन से लेकर पिपराइच तक 29 मीटर चौड़ी बननी थी, लेकिन असुरन के व्यापारियों के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क की चौड़ाई घटाकर 20.5 मीटर कर दी गई। इसके बाद पिपराइच के लोग कस्बे में चौड़ी सड़क बनने का विरोध कर रहे थे। वह कस्बे को बचाने के लिए बाईपास से फोरलेन को निकालने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन




व्यापारियों की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने पिपराइच कस्बे में भी चौड़ाई घटाकर 20.5 मीटर करने पर विचार शुरू कर दिया है। चौड़ाई घटने से कस्बे के बहुत से व्यापारियों का मकान और दुकान टूटने से बच जाएंगे। 20.5 मीटर चौड़ी सड़क बनने पर दोनों लेन की चौड़ाई 7-7 मीटर रहेगी। शेष पर डिवाइडर, फुटपाथ और नाला का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौड़ाई कम करने की पहल को लोगों ने सराहा



पिपराइच कस्बे में चौड़ाई कम करने को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बहुत से लोग चौड़ाई कम होने पर खुशी जता रहे हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी कस्बे को बचाने के लिए बाईपास की मांग पर अड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि बाईपास सड़क बनने से कस्बा पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा। हालांकि अब कुछ कास्तकार जिनकी जमीन बाईपास सड़क में पड़ने की संभावना है। वह मुखर होकर विरोध शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वह पोस्ट कर बाईपास सड़क का विरोध कर रहे हैं।



वर्जन



फोरलेन सड़क की चौड़ाई घटाने की जानकारी से ही लोगों में खुशी है। यह सराहनीय कदम होगा। इससे बहुत से लोगों को राहत मिलेगी। इस मार्ग पर बाईपास सड़क बनने से सैकड़ों किसानों की जमीन जाने के साथ सरकार को राजस्व का भी नुकसान था।




दीपक सिंह, नागरिक



---



पिपराइच कस्बे में सड़क चौड़ी होने से व्यापार खत्म हो जाएगा। इसके लिए बाईपास सड़क ही एक मात्र विकल्प है। चौड़ाई घटाने के बाद भी आधे से अधिक लोगों के मकान व दुकान टूटेंगे। कस्बे में घुमावदार सड़क को सीधा करने में भी दिक्कत आएगी।



पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, कस्बा बचाओ संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed