{"_id":"68cb195c451820756000c457","slug":"gorakhpur-news-truck-hits-car-from-behind-on-highway-five-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1074173-2025-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हाईवे पर ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, पांच घायल- बेटी की शादी देखकर लौट रहे थे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हाईवे पर ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, पांच घायल- बेटी की शादी देखकर लौट रहे थे वापस
Thu, 18 Sep 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:56 AM IST
सार
चौरीचौरा निवासी रामध्यान (50) अपनी बेटी की शादी के संबंध में परिजनों और परिचितों संग गोला के कुकुरहा गांव गए थे। वापसी के दौरान गगहा चौराहे पर सर्विस लेन से उतरने के बजाय ड्राइवर फ्लाईओवर पर चढ़ गया। करीब 200 मीटर आगे जाकर कार रोककर बैक करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बुधवार को गगहा यूको बैंक के पास ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार में सात लोग सवार थे। इनमें से पांच घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
चौरीचौरा निवासी रामध्यान (50) अपनी बेटी की शादी के संबंध में परिजनों और परिचितों संग गोला के कुकुरहा गांव गए थे। वापसी के दौरान गगहा चौराहे पर सर्विस लेन से उतरने के बजाय ड्राइवर फ्लाईओवर पर चढ़ गया। करीब 200 मीटर आगे जाकर कार रोककर बैक करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
इतने में पीछे से आ रही कुरियर सेवा की ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और गगहा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने काशीनाथ (50), राजेश (46), राजेंद्र प्रसाद (45) और छोटू शर्मा (30) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि हरिकेश (18) और रवि (22) की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कार सीएनजी से संचालित थी, लेकिन टैंक में आग नहीं लगी। सीओ बांसगांव मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।