फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Troubled by the threat of making pornographic video viral, the girl committed suicide

Gorakhpur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने दी जान

Sun, 17 Aug 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Troubled by the threat of making pornographic video viral, the girl committed suicide
गोला थाना क्षेत्र की घटना, खुदकुशी से पहले युवती ने वीडियो के जरिये बताई आपबीती
विज्ञापन

धमकी देने वालों को युवती दे चुकी थी 60,000 रुपये से अधिक
राजगढ़/जानीपुर (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय युवती ने बृहस्पतिवार की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार, साइबर ठग अश्लील वीडियो भेजकर उसे ब्लैकमेल कर रुपये मांग कर रहे थे। युवती ने कुछ रुपये दिए भी थे। जब उसने रुपये देने बंद कर दिए तो आरोपियों ने फिर से धमकाना शुरू कर दिया। तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शुक्रवार की शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपनी मां को संबोधित एक वीडियो बनाकर आपबीती बताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती को कुछ दिनों से एक अज्ञात इंटरनेट नंबर से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाला उससे रुपये की मांग कर रहा था और नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवती ने कई बार में 60,000 से अधिक रुपये भेजे भी लेकिन ब्लैकमेलर और रुपयों की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती, मां के साथ गांव में रहती थी। उसकी मां की एक छोटी सी दुकान है और पिता जम्मू-कश्मीर में मजदूरी करते हैं। युवती का बड़ा भाई भी दूसरे प्रदेश में कमाता है। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के करीब मां कमरे में गई तो युवती का शव पंखे से फंदे के सहारे लटक रहा था। पड़ोसियों ने जानीपुर चौकी को सूचना दी। पुलिस को युवती के मोबाइल फोन से कुछ स्क्रीनशॉट, ऑडियो और खुदकुशी से पहले बनाया गया वीडियो मिला है।
गोला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि साइबर ठगी का मामला है। तहरीर मिली है। युवती के मोबाइल फोन की जांच कराई जा रही है।

वर्जन....
मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed