फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Transformer burnt in Taramandal, people of 200 houses faced problems

Gorakhpur News: तारामंडल में ट्रांसफाॅर्मर जला, 200 घरों के लोगों ने झेली परेशानी

Wed, 11 Jun 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Transformer burnt in Taramandal, people of 200 houses faced problems
सोमवार रात दो बजे लगी आग, मंगलवार अपराह्न तीन बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली हुई बहाल
विज्ञापन

गोरखपुर। तारामंडल क्षेत्र में जीडीए ऑफिस के पीछे एक निजी विद्यालय के पास सोमवार रात दो बजे 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर हीट होने व ज्यादा लोड के कारण आ लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू किया। मंगलवार अपराह्न तीन बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके पहले करीब 200 घरों के लोग गर्मी में परेशान रहे। मंगलवार को पानी के लिए परेशान रहे।
बिजली निगम के तारामंडल क्षेत्र के अवर अभियंता के अनुसार, सोमवार रात लगभग दो बजे के आस-पास ट्रांसफाॅर्मर अचानक जल उठा। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की मदद से आग को काबू किया गया। मंगलवार सुबह से ही जले हुए ट्रांसफार्मर व केबल को बदलने का कार्य शुरु कर दिया गया। पूरे दिन की मशक्कत के बाद मंगलवार अपराह्न तीन बजे के आसपास नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक सोनू ने बताया कि आधी रात बिजली चली गई। इससे रात में गर्मी से परेशान रहे। सुबह पानी की दिक्कत शुरू हो गई। इनवर्टर ने भी एक समय के बाद जवाब दे दिया। दोपहर बाद बिजली आने पर राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को निजामपुर में दो ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई थी। दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाकर देर रात बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी। इसी क्रम में शहर के अन्य कुछ क्षेत्रों में भी ज्यादा गर्मी की वजह से बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।

--
कोट
तारामंडल क्षेत्र में 250 केवीए के एक ट्रांसफाॅर्मर में साेमवार रात लगभग दो बजे आग लग गई थी। मंगलवार दोपहर तीन बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई है।

-ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed