फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Trailer entered the hous

Gorakhpur News: घर में घुसा ट्रेलर.. बचा परिवार, सड़क पर प्रदर्शन

Fri, 28 Mar 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Trailer entered the hous
गीडा थाना क्षेत्र की घटना, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, पुलिस ने समझाकर कराया शांत
विज्ञापन

आधे घंटे तक जैतपुर-बोक्टा रोड पर खड़े रहे वाहन
गीडा। इलाके जैतपुर में बृहस्पतिवार दोपहर में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से सटे एक घर में घुस गया। हादसे में घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। इसके बाद परिवार वाले ग्रामीणों के साथ जैतपुर-बोक्टा रोड पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करने लगे। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। इधर, पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे बस्ती से बिहार ट्रेलर लेकर चालक जा रहा था। इसी दौरान जैतपुर में सड़क से अनियंत्रित होकर जय सिंह के घर में घुस गया। जय सिंह ने बताया कि इस दौरान घर के सदस्य अंदर थे। दीवार और एक कमरे काे नुकसान हुआ है। इससे कोई चोटिल नहीं हुआ। इधर, हादसे के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि टोल बचाने के लिए बड़ी गाड़ियां इस मार्ग से आती-जाती हैं। इनकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बाद चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस संबंध में गीडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया है कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे चक्काजाम किया। मुआवजा देने की सहमति के बाद चक्का जाम समाप्त हो गया। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घर को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed