फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Trailer dragged the bike for five kilometers

Gorakhpur News: पांच किलोमीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया ट्रेलर

Thu, 30 Jan 2025 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Trailer dragged the bike for five kilometers
बांसगांव चौराहे के पास ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक बचा
विज्ञापन


कौड़ीराम। बांसगांव चौराहे के पास बुधवार शाम ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छिटककर थोड़ी दूर जा गिरा। इस दौरान बाइक ट्रेलर में जा फंस गई जिसे घसीटते हुए बांसगांव चौराहे से लेकर पांच किलोमीटर दूर डीघवा चौराहे तक ले गया। डीघवा चौराहे पर बाइक अपने आप अलग हो गई और जल उठी।
बांसगांव चौराहे पर मौजूद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं कौड़ीराम की तरफ भाग गया। लोगों ने बांसगांव थाने पर इसकी सूचना दी। इस पर कौड़ीराम पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेलर को कौड़ीराम चौराहे पर पकड़ लिया गया। पुलिस ट्रेलर और जली हुई बाइक को कब्जे में लेकर बांसगांव थाने ले आई।
विज्ञापन

आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
बेलीपार में बने टोल प्लाजा पर जब से वसूली शुरू हुई है तब से कौड़ीराम की तरफ से तथा बांसगांव खजनी, महावीर छपरा होते हुए बांसगांव रोड पर ट्रेलर ट्रक वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कौड़ीराम चौराहे पर जाम की स्थिति बन रही है। इसको देखते हुए एसपी साउथ तथा एसपी ट्रैफिक ने बांसगांव रोड से जाने वाले ट्रेलरों पर रोक लगाने के लिए बांसगांव और कौड़ीराम चौकी को निर्देश दिया था। लेकिन बड़े वाहनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed