{"_id":"68e57da0197a5a503e001bd4","slug":"gorakhpur-news-top-3-ideal-wards-will-get-a-prize-of-rs-1-crore-each-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1094921-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टॉप-3 आदर्श वार्डों को मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टॉप-3 आदर्श वार्डों को मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये का पुरस्कार
विज्ञापन
शहर के 13 आदर्श वार्डों के बीच होगी प्रतियोगिता
गोरखपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में नगर निगम ने एक अभिनव पहल की है। ‘स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता-2025’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन आदर्श वार्डों को अब एक-एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा। इन वार्डों का चयन महापौर की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से किया जाएगा।
नगर निगम की यह पहल न केवल वार्ड स्तर पर स्वच्छता को बढ़ावा देगी, बल्कि पार्षदों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन भी प्रदान करेगी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि आदर्श वार्डों के बीच प्रतिस्पर्धा से शहर की स्वच्छता व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। चयनित तीनों वार्डों को एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि विकास कार्यों के लिए दी जाएगी।
इस वर्ष घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में 10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में नगर निगम गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में चौथा स्थान हासिल किया है। रैंकिंग में और सुधार लाने के लिए नगर निगम ने वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की। इसी क्रम में नगर निगम ने राप्तीनगर, विकास नगर, गोपालपुर, गिरधरगंज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर, चंद्रशेखर आजाद चौक, सिविल लाइन-1, शक्तिनगर, बसंतपुर, आत्माराम नगर, चरगांवा, सालिगराम नगर और विजय चौक कुल 13 वार्डों को ‘आदर्श वार्ड’ घोषित किया है। इनमें से शीर्ष तीन वार्डों को एक-एक करोड़ रुपये का विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।