फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Titanium Hospital started usurping fake documents, case registered

Gorakhpur News: फर्जी कागजात बना हड़पने लगे टाइटेनियम अस्पताल, केस दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Titanium Hospital started usurping fake documents, case registered
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के टाइटेनियम अस्पताल को फर्जी कागजात पर हड़पने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपालपुर बिहार के मूल निवासी व टाइटेनियम अस्पताल के संचालक डॉ. विवेक शर्मा ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की शुरुआत करते समय भाई के जानने वाले बिहार निवासी उमेश कुमार चौधरी, शशि शेखर ने महज ढाई लाख रुपये लगाए थे। इसके बाद अस्पताल के बारे में कभी नहीं पूछे। पहले से तय शेयर के अनुसार उन्हें रुपये दिए गए। इसके बाद अचानक दोनों लोग अपने दस से अधिक साथियों के साथ 21 जनवरी 2023 को अस्पताल पर आए और हिसाब करके दस लाख रुपये तत्काल मांगने लगे। समय मांगा गया, लेकिन तत्काल के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बाद खाते में दस लाख रुपया दिया लेकिन फिर लोग 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि फर्जी कागजात बनवाकर अस्पताल को हड़पने की कोशिश करने लगे। पुलिस में शिकायत करने पर केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद कोर्ट की शरण में गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed