{"_id":"68fe82dd37e86a256805dca6","slug":"gorakhpur-news-tight-security-arrangements-in-gorakhpur-for-chhath-festival-surveillance-will-be-done-through-drones-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1113786-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छठ पर्व पर गोरखपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छठ पर्व पर गोरखपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
391 घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात
गोरखपुर। छठ महापर्व को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख घाटों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। कुल 391 घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात की गई हैं।
गोरखनाथ मंदिर, राजघाट, सूर्यकुंड, बड़हलगंज मुक्तिपथ और गोलाघाट समेत प्रमुख घाटों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि स्थानीय पुलिस नावों से लगातार गश्त करेगी। डीआइजी डॉ. एस. चन्नप्पा, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी राजकरन नय्यर पिछले दो दिनों से घाटों और पूजा स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। रविवार को भी उन्होंने छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, लाइफ जैकेट, नाव, गोताखोर और फर्स्ट एड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक घाट पर महिला पुलिसकर्मियों की सादे कपड़ों में ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) और बीट पुलिस अधिकारी सोमवार दोपहर से मंगलवार सुबह 10 बजे तक हाई अलर्ट पर रहेंगे।