फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three youths gang-raped a mentally challenged woman, case registered

Gorakhpur News: मंदबुद्धि महिला के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Fri, 13 Jun 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three youths gang-raped a mentally challenged woman, case registered
बुधवार शाम खेत की तरफ जा रही महिला को खींच ले गए आरोपी
विज्ञापन

उरुवा बाजार। बेलघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की 55 वर्षीया मंदबुद्धि महिला के साथ बुधवार देर शाम तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर दूसरी महिला पहुंची तो आरोपी भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी गोलू, बबलू व गप्पू के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

बताया जा रहा है कि पीड़िता का मकान गांव के बाहर है। बुधवार शाम साढे़ सात बजे वह नदी की तरफ जा रही थी। उसे अकेला देखकर गांव के तीन आरोपियों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद उसे सुनसान स्थान की ओर खींच ले गए और तीनों ने दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर दूसरी महिला घटना स्थल की ओर पहुंची तो आरोपी भाग गए। वह महिला पीड़िता को अपने घर ले आई और उसके पति को सूचना दी। पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर दी। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल, सीओ उदय प्रताप सिंह व एसओ विकासनाथ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी गोलू, बबलू व गप्पू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed