{"_id":"6701d55ba778fba6e20bb567","slug":"gorakhpur-news-three-more-accused-involved-in-ramgarhtal-firing-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-707413-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल फायरिंग में शामिल तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल फायरिंग में शामिल तीन और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के वैशाली काॅलोनी में बांसगांव के विपिन कन्नौजिया पर फायरिंग की घटना में शामिल तीन और आरोपियों को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
सीसीटीवी कैमरा फुटेज व सर्विलांस की मदद से छानबीन में जुटी रामगढ़ताल थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह सिंघड़िया में रहने वाले युवराज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से वह देवरिया जिले के बरहज स्थित गौरा गांव का रहने वाला है। उसके विरुद्ध हत्या, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई पूर्व में हो चुकी है। पूछताछ के बाद उसके साथी सहजनवां के अमरजीत व सिंघड़िया में रहने वाले बड़हलगंज मुझौना के शिवम त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि 30 सितंबर को जेएसआर गार्डेन में विकास कन्नौजिया के साथ हुई मारपीट की घटना में भी शिवम त्रिपाठी शामिल था।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में जिनका नाम सामने आया है, उनकी तलाश चल रही है।