फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three member team investigated in Shahpur branch of UCO Bank

Gorakhpur News: तीन सदस्यीय टीम ने यूको बैंक की शाहपुर शाखा में की जांच

Fri, 27 Dec 2024 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three member team investigated in Shahpur branch of UCO Bank
उरुवा बाजार। यूको बैंक की शाहपुर शाखा में करीब दस लाख रुपये के गबन के मामले में बृहस्पतिवार को गोरखपुर मुख्य शाखा से गई तीन सदस्यीय टीम ने जांच पड़ताल की। टीम ने बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। प्रबंधन अब शाहपुर शाखा के कैशियर और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभागीय केस कराने की तैयारी में हैं। इसके लिए अधिकारियों ने पुलिस और एसएसपी से मुलाकात की है।
विज्ञापन

इस मामले में अब तक उपभोक्ताओं की शिकायत पर 23 केस दर्ज हो चुके हैं। इसमें निलंबित हेड कैशियर अब्दुल कलीम और उसके भाई शमीम पर पांच केस, लिपिक प्रेमचंद पर एक केस बेलघाट थाने में दर्ज किया गया है। मामला सामने आने के बाद कलीम और शमीम फरार हैं। उनकी तलाश में बेलघाट पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कलीम के घर पर उसके बुजुर्ग माता-पिता और परिवार की अन्य महिलाएं हैं, लेकिन वे भी दोनों के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed