फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three injured in collision of two bikes

Gorakhpur News: दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

Tue, 11 Mar 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three injured in collision of two bikes
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा धानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत चिंताजनक है। उन्हें सीएचसी धानी से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को सूर्यांश (25 वर्ष) निवासी फरेंदा अपनी बाइक से अपने साथी संगम यादव निवासी सिधवारी थाना फरेंदा के साथ फरेंदा की तरफ जा रहा था। वे सिकंदरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक पर सवार रामबरन निवासी अजीगरहा थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी धानी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूर्यांश को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर जबकि दूसरे घायल बाइक सवार रामबरन को सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चौकी प्रभारी धानी अरविंद यादव ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed