{"_id":"690a61eb4cb82e857a010e53","slug":"gorakhpur-news-three-including-uncle-nephew-arrested-with-ganja-worth-15-crore-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1124722-2025-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डेढ़ करोड़ के गांजा के साथ गाजीपुर के रहने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार, तीसरा आरोपी बिहार का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डेढ़ करोड़ के गांजा के साथ गाजीपुर के रहने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार, तीसरा आरोपी बिहार का
Wed, 05 Nov 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:58 AM IST
सार
नारकोटिक्स विभाग को बड़हलगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजा के धंधे की सूचना मिली थी। मंगलवार को मुखबिर की सटीक जानकारी पर पुलिस के साथ नारकोटिक्स विभाग की टीम ने मिश्रौली टोला के किराए के मकान में छापा मारा। मकान अंदर से बंद था जिसे काफी मशक्कत के बाद खोला गया।
विज्ञापन
बड़हलगंज में छापामारे करती पुलिस और गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के संसारपार गांव के मिश्रोली टोला में मंगलवार रात नारकोटिक्स विभाग और बड़हलगंज पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजा के साथ चाचा-भतीजा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजीपुर निवासी सोनू तिवारी उर्फ अमन, उसके चाचा सुमन तिवारी और बिहार निवासी मिथिलेश तिवारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नारकोटिक्स विभाग को बड़हलगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजा के धंधे की सूचना मिली थी। मंगलवार को मुखबिर की सटीक जानकारी पर पुलिस के साथ नारकोटिक्स विभाग की टीम ने मिश्रौली टोला के किराए के मकान में छापा मारा। मकान अंदर से बंद था जिसे काफी मशक्कत के बाद खोला गया।
विज्ञापन
अंदर मौजूद आरोपियों के कब्जे से दो क्विंटल 97 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि सभी आरोपी लंबे समय से गांजा के धंधे में लिप्त थे।
विज्ञापन
मकान गोरखपुर के अमित चौरसिया का है, जिसे उन्होंने आरोपियोंं को किराए पर दिया था। पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में सीओ गोला दरवेश कुमार, थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह और नारकोटिक्स विभाग की टीम शामिल रही।