फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three doctors and three employees of Harnahi CHC absent, salary withheld

Gorakhpur News: हरनही सीएचसी के तीन डॉक्टर व तीन कर्मी अनुपस्थित, रोका वेतन

Sat, 27 Sep 2025 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three doctors and three employees of Harnahi CHC absent, salary withheld
सीएमओ ने हरनही सीएचसी और खजनी पीएचसी का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

गोरखपुर। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने शुक्रवार को खजनी पीएचसी और हरनही सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान खजनी पीएचसी पर सभी चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, हरनही सीएचसी पर तीन चिकित्सक और तीन कर्मचारी अनुपस्थित थे। इन लोगों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की वास्तविकता जांचने निकले थे। इस दौरान सीएमओ ने हरनही में प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविर को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा लैब, फार्मेसी और प्रसव कक्ष सहित अस्पताल के सभी प्रमुख वार्डों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि हरनही सीएचसी पर सेवा पर्व और मिशन शक्ति अभियान के तहत 30 सितंबर को शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। महिलाओं की स्वास्थ्य जांच पर विशेष फोकस होगा।
विज्ञापन

परिवार नियोजन का महत्व बताया
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल में विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर हुए आयोजन में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. जय कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. मनीष, काउंसलर ज्योति ने गर्भ निरोधक का महत्व बताया। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्राें पर परामर्शदाताओं, स्टाफ नर्स और एएनएम ने लोगों को परिवार नियोजन की महत्ता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed