{"_id":"67953c00c94d2ee74d0ce37f","slug":"gorakhpur-news-threatened-to-kill-the-victim-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-820679-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म के केस में सुलह के लिए धमकी देने वाले आरोपी युवक के खिलाफ गुलरिहा थाने पर शनिवार को केस दर्ज कराया है। पीड़िता के केस में 13 फरवरी को कोर्ट में बयान होना है। पुलिस की जांच पड़ताल में यह पता चला है कि आरोपी युवक अपने केस के विवेचक को भी सिपाहियों की तरह फसाने की योजना तैयार कर रहा है। आरोपी युवक के बहकावे में आकर एक महिला ने गुलरिहा थाने के दो सिपाहियों पर शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया है, जिसकी जांच सीओ गोरखनाथ कर रहे हैं।
क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि जंगल डुमरी नंबर एक टोला असनहिया निवासी दीपक यादव के खिलाफ नौ माह पूर्व गुलरिहा थाने में दुष्कर्म व जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। इसमें आरोपी दीपक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। दीपक जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया है। केस में पीड़ित महिला का 13 फरवरी 2025 को बयान दर्ज होना है। दीपक शुक्रवार को अपने मोबाइल से पीड़िता को व्हाट्सएप पर कॉल करके केस में सुलह करने का दबाव बनाने लगा। बात नहीं बनी तो धमकी दिया कि गवाही देने गई तो परिवार को जान से मार दूंगा।