फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Thieves entered the house through the roof, stole 80 thousand cash and jewelry worth four lakhs

Gorakhpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 80 हजार नकदी और चार लाख के जेवर उड़ाए

Tue, 10 Jun 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Thieves entered the house through the roof, stole 80 thousand cash and jewelry worth four lakhs
गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज चौराहे के समीप का मामला
विज्ञापन

घर के एक कमरे में सो रहे थे पति-पत्नी, दूसरे में चोरी की नहीं लगी भनक
सरहरी (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज चौराहे के समीप कमलदेव सिंह के घर छत के रास्ते घुसे चोरों ने 80 हजार नकदी और करीब चार लाख के जेवर उड़ा दिए। रविवार रात में दूसरे कमरे में पत्नी के साथ सो रहे कमलदेव सिंह को आलमारी व बक्से टूटने की भनक नहीं लगी। सुबह नींद खुली तो जानकारी हुई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
क्षेत्र के सरहरी चौकी सेखरूवा टोला निवासी कमलदेव सिंह के मकान में रविवार रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे। पीड़ित कमलदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात 12 बजे कमरे में सो गए। सोमवार सुबह उठे तो दूसरे कमरे का सारा सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। बताया कि छत निर्माण के लिए बक्से में 80 हजार रुपये रखे थे। चोर बक्से का ताला तोड़कर रुपये निकाल ले गए। इसी कमरे में अलमारी में पत्नी के जेवर और बेटे की सगाई के लिए खरीदा गया एक हार का सेट था। अलमारी का लॉक तोड़कर चोर जेवर ले गए।
विज्ञापन


27 जून को बेटे की है सगाई
कमलदेव सिंह ने बताया कि बेटे की 27 जून को सगाई है। इसके लिए एक हार का सेट खरीदा था। अंदाजा नहीं था कि घर में चोरी हो जाएगी और उन्हें पता भी नहीं चलेगा। बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस को तहरीर दी है। गुलरिहा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed