फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: They walk for one and a half kilometer to reach their class...will get relief

Gorakhpur News: डेढ़ किमी तक पैदल चलकर पहुंचते हैं क्लास में...मिलेगी राहत

Sun, 03 Aug 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: They walk for one and a half kilometer to reach their class...will get relief
डीडीयू कैंपस में बनेंगे चार नए गेट, पार्किंग सुविधाएं भी बढ़ेंगी
विज्ञापन


दीक्षा भवन और प्राचीन इतिहास-हिंदी विभाग के सामने बनेंगे नए गेट
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें अपनी कक्षाओं में पहुंचने के लिए आधे से लेकर डेढ़ किमी तक पैदल नहीं चलना होगा। विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में कुल चार नए गेट खोले जाने की तैयारी है। गेट के पास पार्किंग की सुविधा भी होगी।



पांच साल पहले तक डीडीयू कैंपस में छात्र-छात्राओं की संख्या करीब सात हजार के आसपास हुआ करती थी। यह अब बढ़कर 22 हजार से अधिक हो गई है। छात्र-छात्राओं को पैदल ही कैंपस में जाने की अनुमति है। वाहनों को खड़ा करने के लिए सिर्फ एक ही पार्किंग है। छात्रों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है लेकिन पार्किंग सुविधा विकसित नहीं होने से मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन




कैंपस में पैदल प्रवेश के लिए यूनिवर्सिटी चौराहे के पास प्राचीन इतिहास-हिंदी विभाग के सामने बने गेट पर थोड़ी सी जगह दी गई है लेकिन वहां पार्किंग व्यवस्था नहीं है। पैडलेगंज चौराहे के पास पैदल आने-जाने वालों के लिए एक गेट बना था। वह गेट करीब एक दशक पहले बंद हो गया। ज्यादातर छात्र-छात्राएं मुख्य द्वार से ही कैंपस में प्रवेश करते हैं। मेन गेट से दीक्षा भवन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग संकाय की दूरी करीब डेढ़ किमी है। अन्य विभागों की दूरी भी आधे से एक किमी तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




...



इन जगहों पर इसी सत्र में खुल जाएंगे नए गेट



हिंदी विभाग-प्राचीन इतिहास विभाग के सामने बने गेट का ढांचा बदला जाएगा। वहां से छात्र वाहन समेत प्रवेश ले सकेंगे। उनके लिए हिंदी विभाग के पीछे की खाली जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। दीक्षा भवन के पास भी नए सिरे से गेट बनेगा। वहां से प्रवेश लेने वाले छात्रों को इंजीनियरिंग भवन के पास की जगह पर पार्किंग होगी।



...



इन जगहों पर अगले सत्र से खुलेंगे नए गेट



विधि संकाय के पीछे के हिस्से में भी नया गेट बनाए जाने का प्रस्ताव है। वहां नई बिल्डिंग बन रही है। बिल्डिंग बनने के बाद डीडीयू के अस्पताल के पास से गेट खुलेगा। भौतिकी विभाग के पीछे इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए नया भवन बन रहा है। भवन बन जाने के बाद गेट खोलकर वहीं पार्किंग व्यवस्था भी की जाएगी। भौतिकी विभाग के पीछे गेट बनने से पैडलेगंज की तरफ से आने वाले छात्रों को राहत मिलेगी।




...



वर्जन-



छात्रों की सुविधा के लिए कैंपस में चार नए गेट खोले जाएंगे। मोहद्दीपुर रोड और पैडलेगंज रोड पर नए गेट खुलने से छात्रों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। जहां गेट खुलेंगे, वहीं पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।



- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed