फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Thermal imaging camera will capture hotspot points in trains

Gorakhpur News: ट्रेन में हॉटस्पाॅट वाले पाॅइंट को पकड़ लेगा थर्मल इमेजिंग कैमरा

Thu, 07 Aug 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Thermal imaging camera will capture hotspot points in trains
एनईआर में 13 मशीनों से की जा रही जांच, शार्ट सर्किट और पहिए से धुआं उठने की समस्या कम होगी
विज्ञापन

गोरखपुर। अब ट्रेनों में हॉटस्पॉट यानी गर्म होने वाले पॉइंट को थर्मल इमेजिंग कैमरा तुरंत पकड़ लेगा। एनईआर में 13 थर्मल इमेजिंग कैमरे से ओवरहिट की जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्येक डिपो में रोजाना 60 कोच की जांच की जा रही है। इससे पहिए के वेयरिंग से लेकर एसी के सर्किट वाले पाॅइंट के अत्याधिक गर्म होते ही थर्मल इमेजिंग कैमरा बता दे रहा है। इससे शार्ट सर्किट और पहिए से धुआं उठने की समस्या कम हो जाएगी।

एनईआर में कुल 12 डिपो हैं जहां ट्रेनों की मरम्मत की जाती है। इसमें गोरखपुर डिपो में दो समेत लखनऊ मंडल में तीन, इज्जतनगर मंडल और वाराणसी मंडल में पांच-पांच थर्मल इमेजिंग कैमरे मंगाए गए हैं। इसको जब सर्किट वाले पाॅइंट पर लगाया जाता है तो ओवरहीट होने पर इसका तापमान कैमरे पर आ जाता है। साथ ही येलो कोडिंग भी आता है जिससे पता चल जाता है कि कौन सा पाॅइंट ज्यादा गर्म हो रहा है। इससे ट्रेन की मेंटेनेंस में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

एनईआर के डिपो जहां हो रही जांच

गोरखपुर, ऐशबाग, काठगोदाम, टनकपुर, रामनगर, लालकुआं, कासगंज, बनारस, वाराणसी सिटी, मऊ, छपरा, बलिया।
वर्जन
संरक्षा रेलवे की पहली प्राथमिकता है और इसे सुनिश्चित करने के लिए निरंतर नए प्रयोग किए जाते हैं। इसी क्रम में सभी कोचिंग डिपो में थर्मल इमेजिंग कैमरा की मदद से कोचों में हॉटस्पॉट चिह्नित किए जाते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे पर स्थित सभी 13 कोचिंग डिपो में यह सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed