फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There will be blockade at 68 places in the border states of the zone

Gorakhpur News: जोन के सीमावर्ती राज्यों के 68 स्थानों पर होगी नाकेबंदी

Mon, 22 Apr 2024 08:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 08:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There will be blockade at 68 places in the border states of the zone
चुनाव आयोग - फोटो : Social Media
 लोकसभा चुनाव सकुशल कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। अराजकतत्व खलल न डाल सकें इसके लिए गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन मंडल के जिलों के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। जोन के जिलों का एक बड़ा हिस्सा नेपाल के साथ दूसरे राज्य से सटा है। यहां के 68 स्थानों को चिह्नित नाकेबंदी की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं अंतरजनपदीय सीमा वाले 188 जगहों को चिह्नित कर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी जाएगी। एडीजी जोन कार्यालय से इन स्थानों को चिह्नित कर सभी जिलों के कप्तान को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश भेजा गया है।
विज्ञापन


एडीजी जोन के अंतर्गत गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन मंडल के 11 जिले आते हैं। इन जिलों में पांचवें, छठे ओर सातवें चरण में चुनाव होना है। इन जिलों का बढ़ा हिस्सा नेपाल, बिहार से जुड़ा है। महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बहराइच जिले की सीमा का एक बड़ा हिस्सा नेपाल से सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए लगाई जाएगी विशेष टीम
अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमा वाले स्थानों को चेकिंग के लिए चिह्नित करने के साथ जांच के लिए विशेष टीम का भी गठन किया गया है। जोन में क्वीक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की 23, स्पेशल सर्च टीम (एसएसटी) की 261 और एफएसटी की 243 टीम का गठन किया गया है।

 
जिला अंतरराज्यी सीमा अंतरराज्यी सीमा
देवरिया 26 11
गोरखपुर 0 29
कुशीनगर 28 26
महराजगंज 1 51
सिद्धार्थनगर 0 17
बहाराइच 13 26
बलरामपुर 0 18
 

एडीजी गोरखपुर जोन - डॉ. केएस प्रताप ने बताया कि  लोकसभा चुनाव में अराजकतत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जोन के जिलों का दूसरे देश और प्रांत से जुड़ी 68 व अंतरजनदीय सीमा पर 188 स्थानों को चिह्नित कर विशेष चेकिंग का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. केएस प्रताप,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed