फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There should be strong security arrangements during the festival, there should be no slippage on the immersion route: CM

त्योहार में हो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विसर्जन मार्ग में न रहे फिसलन : सीएम

Fri, 11 Oct 2024 05:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There should be strong security arrangements during the festival, there should be no slippage on the immersion route: CM
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दिन प्रतिमा विसर्जन वाले मार्ग पर अधिकारी नियमित रूप से भ्रमण करें और तैयारी की जायजा लें। कहीं कमी नहीं रहनी चाहिए, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं नदी किनारे विसर्जन के लिए जाने वाले मार्ग पर फिसलन से बचने के लिए इंटरलाकिंग ईंटें लगाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को चार दिनों के प्रवास पर आए हैं, उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा के इंतजाम में कोई लापरवाही न होने पाए। जुलूस एवं विसर्जन मार्ग पर ढीले तारों को ठीक करा लें। अगर कहीं जर्जर पोल है तो उसे सही करा लें। मुख्यमंत्री ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था के बारे में पूछा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि राप्ती नदी का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। कृत्रिम तालाब तैयार है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तालाब में विसर्जन के लिए मूर्ति ले जाते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग फिसलकर गिरने न पाएं। वहां इंटरलाकिंग ईंटें लगा दें ताकि फिसलन न रहे। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान घाट के पास कोई व्यक्ति नशे की हालत में न जाने पाए। दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यातायात व्यवस्था को लेकर प्लानिंग कर लें कहीं जाम न लगने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed