फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There should be no traffic jam in the city... action should be taken against illegal vehicle stands

Gorakhpur News: शहर में न लगे जाम... अवैध वाहन स्टैंड पर हो कार्रवाई

Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There should be no traffic jam in the city... action should be taken against illegal vehicle stands
विकास परियोजनाओं के लिए तय हों नोडल अधिकारी : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

अधिकारियों संग बैठक कर सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुगम यातायात स्मार्ट सिटी की अनिवार्य शर्त होती है। इसलिए शहर में कहीं जाम न लगे। कहीं भी अवैध स्टैंड का संचालन न हो। ऐसी स्थिति मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही नाबालिग के हाथों में ऑटो या ई-रिक्शा की कमान नहीं होनी चाहिए। विकास कार्यों की नियमित निगरानी के लिए नोडल अफसर नामित किए जाएं।

मुख्यमंत्री बुधवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने महानगर में सुगम यातायात के लिए स्ट्रीट वेंडर्स के व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर विकास कार्यों के मामले में नई नजीर पेश कर रहा है। विकास का यह सिलसिला निर्बाध बना रहे, इसके लिए विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग अपरिहार्य है।
विज्ञापन

यह जरूरी है कि हर विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर पूर्ण हों। यह सुनिश्चित करने के लिए विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। नोडल अधिकारी से जिलाधिकारी एक तय अवधि पर फीडबैक लेते रहें। विकास कार्यों में तेजी लाते हुए हर विकास परियोजना की समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी तय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी विकास परियोजना की लेटलतीफी पर संबंधित लोगों की जवाबदेही तय की जाए। जीडीए के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि नक्शा पास करने त्वरित प्रक्रिया अपनाएं, साथ ही महायोजना के प्रावधानों और मानकों का ध्यान रखा जाए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध नियंत्रण की अच्छी स्थिति बनी रहे, इसके लिए अपराधियों के चिह्नीकरण और उन पर कठोर कार्रवाई का सिलसिला थमना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed