फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The system collapsed... From the main intersection to the markets, there was traffic jam all day long

Gorakhpur News: व्यवस्था धड़ाम... मुख्य चौराहे से लेकर बाजारों तक दिनभर लगा जाम

Mon, 20 Oct 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The system collapsed... From the main intersection to the markets, there was traffic jam all day long
म्यूजियम तिराहे से बस स्टैंड तक रेंगते रहे वाहन, ऑटो-टेंपो चालकों की मनमानी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था रविवार को भी चरमरा गई। म्यूजियम तिराहे से लेकर बस स्टैंड तक घंटों जाम लगा रहा। वहीं मुख्य चौराहों से लेकर बाजारों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। गर्मी और धूल में लोग परेशान रहे। जबकि ट्रैफिक पुलिस के सिपाही सड़क किनारे बैठे रहे।
रविवार सुबह से ही ऑटो और टेंपो चालकों की मनमानी के चलते मुख्य मार्गों पर अव्यवस्था फैल गई। चालक सवारी बैठाने के लिए बीच सड़क पर वाहन रोक दे रहे थे। इससे पीछे जाम लग रहा था। म्यूजियम तिराहे से रेलवे स्टेशन रोड और बस स्टैंड तक रोडवेज बसों व प्राइवेट वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर तक हालात इतने बिगड़ गए कि म्यूजियम तिराहे से बस स्टैंड तक का आधा किलोमीटर रास्ता तय करने में 30 मिनट लग रहे थे। राहगीरों को पैदल निकलने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश अग्रवाल ने बताया कि डायवर्जन के बाद से हर दिन यही हाल रहता है। ऑटो चालक जहां-तहां खड़े हो जाते हैं। पुलिस कभी दिखाई नहीं देती। म्यूजियम तिराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी रोडवेज बसों को डायवर्ट तो कर दे रहे हैं, लेकिन स्टेशन रोड से लेकर बस स्टैंड तक पुलिस कर्मी न होने के चलते व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि जाम की वजह से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हुआ। व्यापारी राकेश जायसवाल ने कहा कि दुकान पर ग्राहक तक नहीं पहुंच पा रहे। पूरे दिन सड़क पर जाम लगा रहता है, कोई स्थायी समाधान नहीं दिख रहा।

--
मुख्य बाजारों में भी रेंगे वाहन

रविवार को शहर के मुख्य बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गोलघर, असुरन, घंटाघर, रेती व कुनराघाट में भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ऑटो और टेंपो चालकों की मनमानी से सड़कें जाम हो गईं। घंटों फंसे रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। व्यापारियों का कहना है कि जाम से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed