फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The old one could not be repaired, now a new transformer will come for Mohaddipur substation

Gorakhpur News: पुराने की नहीं हो सकी मरम्मत, अब मोहद्दीपुर उपकेंद्र के लिए आएगा नया ट्रांसफार्मर

Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The old one could not be repaired, now a new transformer will come for Mohaddipur substation
दो ट्रांसफार्मरों से रोटेशन दी जा रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की बारिश से कुछ क्षेत्रों में लोकल फाल्ट से बढ़ी परेशानी

गोरखपुर। वज्रपात के कारण बुधवार को खराब हुए मोहद्दीपुर उपकेंद्र के पांच एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर की मरम्मत बृहस्पतिवार को भी नहीं हो सकी। ऐसे में अब नया ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है जिसे पुराने ट्रांसफार्मर की जगह पर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से ज्यादातर क्षेत्रों बिजली आपूर्ति रोटेशन में की जा रही है।

बता दें कि वज्रपात से बुधवार की सुबह 10.30 बजे के करीब मोहद्दीपुर उपकेंद्र का पांच एमवीए व 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गय था। कर्मचारियों ने 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर बुधवार शाम ठीक कर दिया। इससे आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन, पांच एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर नहीं ठीक हो सका था। बृहस्पतिवार को मोहद्दीपुर व बिछिया के उपभोक्ताओं को कुछ घंटे परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति की जा रही है। नया पॉवर ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है जल्द ही लगा दिया जाएगा। वहीं चौरीचौरा के सरदारनगर के टेलनापार में 11 केवी लाइन पर सुबह 7:05 बजे पेड़ गिर जाने से आपूूर्ति बाधित हो गई। 11:45 बजे पेड़ को हटाया गया जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। वहीं सूर्य विहार फीडर में सुबह 6:55 पर इंसूलेटर पंचर हो जाने से पांच घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली और पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ा। बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि सूर्यविहार में इंसूलेटर पंचर हो गया था जिसे तत्काल कर्मचारी लगाकर सही करवाया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। वहीं रानीडीहा, खोराबार में मोबाइल टॉवर पर आकाशीय बिजली गिरने से टाॅवर में लगा बैट्री बैंक, रेक्टिफायर मॉड्यूल, डीजी बैट्री, ऑटोमेशन डिवाइस समेत कई उपकरण खराब होने की भी जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed