फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The mutilated body of a tantrik was found in a closed house.

Gorakhpur News: बंद मकान में मिला तांत्रिक का क्षत-विक्षत शव

Sat, 11 Oct 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The mutilated body of a tantrik was found in a closed house.
दशहरा पर मायके गई थी पत्नी, करवाचौथ पर लौटने पर हुई जानकारी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

झंगहा। थाना क्षेत्र के गहिरा बरन टोला में उस समय सनसनी फैल गई जब एक किराए के मकान से तांत्रिक का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतक की पहचान संतोष मद्धेशिया (45) के रूप में हुई है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। शव चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से देवरिया के गौरीबाजार के सौना गांव निवासी लक्ष्मण पिछले पांच साल से झंगहा में किराए के मकान में पत्नी पूजा के साथ रह रहा था। झाड़फूंक करने के साथ ही पत्नी के साथ कभी-कभी वेटर का काम भी करता था। ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के लोग छोटी-मोटी बीमारियों में उसके पास बच्चों को झरवाने लाते थे।
विज्ञापन

उसकी पत्नी दशहरा पर बच्चों के साथ मायके गई थी। शुक्रवार को जब वह घर पहुंची तो पति की सड़ी हुई लाश मिली। पत्नी की शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पूजा ने पुलिस को बताया कि पति को हार्ट की बीमारी थी और इलाज चल रहा था। उन्होंने ही उसे दशहरा पर मायके जाने को कहा था। उसने बताया कि संतोष की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से घर से दुर्गंध आ रही थी, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ। करवाचौथ के दिन जब पत्नी लौटी, तब पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई। थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पीछे उनकी पत्नी व दो बेटे हैं।

-------


कमरे में मिले दवाओं के पैकेट

थाना प्रभारी के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। कमरे में दवाइयों के पैकेट मिले हैं, जबकि संघर्ष या चोट के कोई निशान नहीं मिले। प्रथम दृष्टया युवक की बीमारी के चलते मौत की आशंका अधिक लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed