{"_id":"690127d07c061c07fe07aab2","slug":"gorakhpur-news-the-impact-of-cyclone-montha-will-be-visible-today-with-strong-winds-and-rain-alert-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1116783-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज दिखेगा मोंथा तूफान का असर, तेज हवा संग बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज दिखेगा मोंथा तूफान का असर, तेज हवा संग बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
बिगड़ा मौसम: सुबह हुई पांच मिलीमीटर बारिश, दिन भर रही बादलों की आवाजाही
बारिश व तेज हवा के चलते 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान
गोरखपुर। मोंथा तूफान के चलते गोरखपुर और आसपास के जिलों में बुधवार को तेज बारिश और 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इस वजह से तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इस तूफान से पहले सोमवार की रात में ही मौसम बिगड़ गया। मंगलवार भोर में बादलों की आवाजाही के बीच पांच एमएम बारिश हुई। छठ पूजा करने गई घाट पर गईं महिलाओं ने भीगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिम-मध्य एवं संलग्न दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित चक्रवाती तूफान ''''मोंथा'''' मंगलवार की रात में आंध्र प्रदेश का तट पार करने के उपरांत उत्तरोत्तर कमजोर होता जाएगा। हालांकि, इसके अवशेष के प्रभाव से ही 29 से 31 अक्तूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-बस्ती मंडल में झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। 30 अक्तूबर को गोरखपुर-बस्ती मंडल के अलावा मिर्जापुर, वाराणसी मंडल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 31 अक्तूबर को बादलों की आवाजाही के परिणामस्वरूप तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
--
दिन भर नहीं खिली धूप, पांच डिग्री सेल्सियस कम हुआ तापमान
मंगलवार की सुबह बारिश के बाद पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर करीब एक बजे बादल छंटे और थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली लेकिन जल्द ही फिर बादल छा गए। दिन भर चली ठंडी हवा की वजह से सामान्य तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा।