{"_id":"68701870676a2eb68901600d","slug":"gorakhpur-news-the-elderly-mother-kept-watchingthe-son-died-in-agony-in-front-of-her-eyes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-998413-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुजुर्ग मां देखती रह गई...आंखों के सामने तड़प कर बेटे की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुजुर्ग मां देखती रह गई...आंखों के सामने तड़प कर बेटे की हो गई मौत
विज्ञापन
एक साल पहले अनिल की 14 वर्षीय बेटी की संदिग्ध हालात में हो गई थी मौत
परिवार वालों ने दोनों आरोपी भाइयों पर लगाया था हत्या का आरोप
गोरखपुर। बांसगांव में अनिल (40) की हत्या उसकी बुजुर्ग मां फूलमती (60) के आंखों के सामने हो गई लेकिन वह कुछ न कर सकीं। हालांकि वह बेटे को बचाने के लिए बढ़ीं लेकिन तब तक आरोपी वारदात को अंजाम दे चुके थे। खून से लथपथ तड़पते बेटे को बचाने के लिए शोर भी मचाया लेकिन आवाज ने साथ नहीं दिया। उन्होंने दौड़-दौड़ कर ग्रामीणों को आवाज लगाकर मदद के लिए बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि ग्राम गजारी के मौजा इटोरा निवासी अनिल की 14 वर्षीय बेटी अंशिका की एक साल पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उस दौरान अनिल के परिजनों ने दोनों आरोपियों पर हत्या की आशंका जाहिर की थी। यहीं नहीं पिछले जुलाई में अनिल ने हत्यारोपियों के बगल में स्थित अपने प्लाट पर निर्माण के लिए ईंट गिरवाया था। जब वह निर्माण करने पहुंचा तो दोनों आरोपी भाइयों ने विवाद करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गए थे। शिकायत पिछले साल 12 जुलाई को अनिल ने जन सुनवाई में की थी। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चार दिन पहले ही घर के बाहर से गाय चोरी हो गई थी।
--
आठ माह की गर्भवती हैं अनिल की पत्नी
ग्रामीणों ने बताया कि 10 माह पहले ही अनिल की शादी पड़ोस के गांव जमौली निवासी रंजना से हुई थी। रंजना आठ माह की गर्भवती है। पति की हत्या की खबर सुनकर रंजना अचेत हो गईं। पड़ोसियों ने उनके चेहरे पर पानी डालकर होश में लाया। ग्रामीणों का कहना था कि हत्यारों ने बच्चे के जन्म से पहले ही उसके सिर से पिता का साया छीन लिया। वहीं अनिल की की मां बेटे के शव को पास रो रहीं थीं। रोते हुए कह रही थीं कि बेटे ने क्या बिगाड़ा था कि उसे मार दिया। आंखों के सामने ही तड़प-तड़प कर बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं बताया जा रहा है कि मुंबई में नौकरी कर रहे फूलमती के छोटे बेटे सुनील ने हत्या की खबर सुनी तो वह बेसुध हो गए। बाद में खुद को संभालते हुए घर आने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
--
अनिल ने की थी रंजना से दूसरी शादी
ग्रामीणों ने बताया कि अनिल अपनी पहली पत्नी व एक बेटी के साथ दिल्ली में नौकरी करता था। जहां उसकी पत्नी किसी से साथ चली गई थी। इसके बाद वह बेटी को लेकर गांव चला आया। यहां उसकी मां बेटी अंशिका की देख रेख कर रही थी। हालांकि एक साल पहले अंशिका की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद अनिल ने रंजना से दूसरी शादी की थी।
--
आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
थाना प्रभारी बांसगांव वेद पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अनिल का दो डॉक्टरों का पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अनिल के छोटे भाई सुनील के घर आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।