फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The company absconded with lakhs of rupees by luring them with the promise of huge profits

Gorakhpur News: मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर लाखों रुपये लेकर फरार हुई कंपनी

Sat, 30 Aug 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The company absconded with lakhs of rupees by luring them with the promise of huge profits
गोरखपुर। रुपये लगाइए और मोटा मुनाफा पाएं… यही सपना दिखाकर शाहपुर के खजांची चौक स्थित आस्था ट्रेडिंग कंपनी ने कई निवेशकों को अपने जाल में फंसा लिया। लेकिन जब रुपये वापस लेने की बारी आई तो कंपनी के दरवाजे बंद थे और संपर्क भी टूट गया। परेशान निवेशक बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कंपनी संचालक विश्वजीत श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि कंपनी ने तेज रिटर्न का वादा कर लोगों को लुभाया। शुरुआत में कुछ लोगों को भरोसा दिलाने के लिए रकम लौटाई गई, लेकिन बाद में न तो मूलधन मिला और न ही कोई मुनाफा। निवेशकों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें तेज रिटर्न का वादा किया था। शुरुआत में भरोसा जमाने के लिए कुछ रकम लौटाई भी गई, लेकिन बाद में न तो मूलधन मिला और न ही मुनाफा। लगातार टालमटोल से परेशान होकर निवेशकों ने एसपी सिटी और अब एसएसपी को शिकायत दी है। मामला फिलहाल शाहपुर थाना पुलिस जांच रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कंपनी संचालक विश्वजीत श्रीवास्तव का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड भी संदिग्ध है। उनके खिलाफ लखनऊ में भी इसी तरह का केस दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed