फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The children did not fall ill due to water... the test report came negative.

Gorakhpur News: पानी के कारण नहीं हुए थे बच्चे बीमार... जांच रिपोर्ट मिली निगेटिव

Wed, 15 Oct 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The children did not fall ill due to water... the test report came negative.
एम्स में पिछले एक सप्ताह से पानी का था संकट, दूषित पानी पीने से छात्रों की हुई तबीयत खराब
विज्ञापन

सोमवार को छात्रों ने विरोध में किया था प्रदर्शन
गोरखपुर। एम्स में छात्रों की तबीयत दूषित पानी पीने के चलते खराब नहीं हुई थी। शिकायत के बाद पानी की कराई गई जांच की रिपोर्ट आ गई है जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। छात्रों की तबीयत किन कारणों से खराब हुई थी अब इसकी भी जांच एम्स प्रशासन करवा रहा है।
एम्स में मोटर खराब होने की वजह से बृहस्पतिवार को पहले पानी की आपूर्ति धीमी हुईं। फिर अचानक से बंद हो गई। छात्रों ने पानी आपूर्ति बंद होने पर पहले अपनी शिकायत प्रबंधन से की। समस्या बनी रहने पर उन्होंने प्रदर्शन की तैयारी की तो एम्स प्रबंधन ने तत्काल नगर निगम से संपर्क करके पानी के जार का इंतजाम करवा दिया। प्रबंधन ने शनिवार को मोटर सही करवा कर पानी की आपूर्ति शुरू करवा दी। इसी बीच कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। विरोध कर रही एक छात्रा ने बताया कि आए दिन मेस में खाने में शिकायत आती रहती थी। अब पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सोमवार रात करीब 11 बजे कुछ छात्र हॉस्टल के बाहर आकार एम्स की व्यवस्था और खराब पानी को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। छात्रों का आरोप था कि तबीयत दूषित पानी पीने की वजह से तबीयत खराब हुई है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. आराधना सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद पानी की जांच करवाई गई है जिसके रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। छात्रों को इलाज करवाने के बाद उन्हें कुछ दिन आराम करने के लिए घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed