{"_id":"66f4ac58f8ae1ffcf10579c4","slug":"gorakhpur-news-terror-of-masked-menpeople-caught-two-suspicious-men-in-uniform-police-released-them-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-696543-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नकाबपोश की दहशत...लोगाें ने दो संदिग्ध वर्दीधारियों को पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नकाबपोश की दहशत...लोगाें ने दो संदिग्ध वर्दीधारियों को पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)।
शाहपुर, गुलरिहा और पिपराइच थाना क्षेत्र से सटी कॉलोनियों में नकाबपोशों की दहशत बनी हुई है। इस बीच बुधवार को शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में घर-घर चंदा मांग रहे दो संदिग्ध युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। दोनों खाकी वर्दी पहने थे। पूछताछ के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। उधर, पुलिस ने दोनों को थाने से यह कहते हुए छोड़ दिया कि दोनों बहुरूपिया हैं। पुलिस का कहना है कि इनके दो और साथी क्षेत्र में घूमकर चंदा मांग रहे थे। उनसे भी पूछताछ की गई है।
शाहपुर क्षेत्र में एक सप्ताह से लोगों में नकाबपोश की दहशत बरकरार है। लोगों के घरों में लगे सीसी कैमरे में अर्धनग्न नकाबपोश नुकीले हथियार के साथ घूमते हुए कैद हुए हैं। इससे लोग सतर्क हैं। बुधवार को शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में दो युवक मंदिर बनवाने के लिए चंदा मांगने एक घर पहुंचे। आशंका होने पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे तो उन्होंने बताया कि वह मध्यम प्रदेश के उज्जैन शहर के रहने वाले हैं। मंदिर निर्माण के लिए उनकी टीम गुजरात समेत कई शहरों में घूमकर चंदा मांग रही है।
दोनों ने खाकी वर्दी पहनी थी, जिस पर लगे नेम प्लेट व बैज पर बहरुपिया लिखा था। दोनों के पास एक डायरी भी मिली, जिसमें कई शहरों के अधिकारियों और थाने की मोहर लगी थी। फोटो और कुछ प्रमाण पत्र भी थे। शाहपुर पुलिस का कहना है कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनके दो और साथी है। जब उन्हें भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो चारों ने अपना नाम लालनाथ, अमरनाथ, लालदेव और मुकेश नाथ बताया। चारों कोतवाली क्षेत्र में रुके हैं और वहीं से शहर में घूमकर करतब और कला दिखाकर रुपये मांगते हैं।
विज्ञापन
.........................
लोग दे रहे पहरा, सादी वर्दी में घूम रही पुलिस भी
नकाबपोश की दहशत से शाहपुर क्षेत्र के हनुमंत नगर, सालिकरामनगर, मानस विहार समेत अन्य मोहल्ले के लोग रात भर टोली बनाकर पहरा दे रहे हैं। लाठी, डंडा, टार्च लेकर सीटी बजाकर घूम रहे हैं। वही शाहपुर पुलिस की टीम भी सादी वर्दी में अलग-अलग क्षेत्रों में घूम रही है। इस दौरान घूमते हुए मिलने वाले युवकों से पूछताछ कर रही, साथ ही सीसी कैमरे में कैद नकाबपोश से मिलान कर रही है।