फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tender issued for construction of rail bridge between Chitauni-Bagaha on Gandak river

Gorakhpur News: गंडक नदी पर छितौनी-बगहा के बीच रेल पुल निर्माण लिए जारी हुआ टेंडर

Wed, 29 Oct 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Tender issued for construction of rail bridge between Chitauni-Bagaha on Gandak river
गोरखपुर कैंट से पनियहवा के रास्ते वाल्मीकि नगर रूट पर 95 किमी लंबाई में बिछाई जा रही डबल लाइन
विज्ञापन


रेल दोहरीकरण होने से सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें, इस रूट पर ट्रेनें भी बढ़ाई जाएंगी

दिल्ली, लखनऊ, अमृतसर से गोरखपुर होते हुए बिहार से चलने वाली ट्रेनों को मिलेगा विशेष फायदा
गोरखपुर। गोरखपुर कैंट से पनियहवा होते हुए वाल्मीकि नगर तक रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य के तहत गंडक नदी पर नया रेल पुल बनेगा। इसके लिए रेल प्रशासन ने टेंडर जारी कर दिया है। नए साल में इस पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसे डेढ़ साल में तैयार कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इस रूट पर डबल लाइन बिछने से ट्रेनों की गति बढ़ जाएगी। आने वाले दिनों में दिल्ली, मुंबई, अमृतसर से गोरखपुर होते हुए बिहार की ओर और ज्यादा संख्या में ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।

रेल प्रशासन की योजना के मुताबिक, नेपाल से निकली गंडक नदी पर वर्ष 1989 में पहला रेल सह सड़क पुल बना था। इस पुल निर्माण के साथ ही गोरखपुर-नरकटियागंज रेलमार्ग अस्तित्व में आया था। अब इसके दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। 1120 करोड़ रुपये की लागत से 95 किमी लंबी कैंट-वाल्मीकिनगर रेल लाइन दोहरीकरण का निर्माण चल रहा है। इस रूट पर 16 बड़े व 38 छोटे पुल बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर कैंट-वाल्मीकि नगर रूट पर डबल लाइन की शुरुआत हो चुकी है। छोटे पुलों का निर्माण और मिट्टी डालकर जमीन का लेवल करने का काम तेजी से चल रहा है। इस डबल लाइन का काम पांच चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में कैंट-पिपराइच (16.09 किमी), द्वितीय चरण में पिपराइच-कप्तानगंज (19.72 किमी), तृतीय चरण में कप्तानगंज-सिसवा बाजार (26.16 किमी), चौथे चरण में सिसवा बाजार-पनियहवा (20.87 किमी) और पांचवें चरण में पनियहवा-वाल्मीकि नगर (13.10 किमी) का निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
35 लाख मानव दिवस होंगे सृजित
गोरखपुर कैंट-वाल्मीकि नगर रेल मार्ग दोहरीकरण से इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, करीब 35 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित होंगे। इसमें सबसे अधिक मजदूर छितौनी-बगहा रेल पुल को बनाने में लगेंगे। पुल का निर्माण करीब तीन साल में पूरा होगा।

-
कोट

गोरखपुर कैंट-वाल्मीकि नगर रेल दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत गंडक नदी पर रेल पुल बनाया जाना है, इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एजेंसी नामित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed