फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teenagers abducted a playing child, left him when he shouted and ran away

Gorakhpur News: खेल रहे बच्चे को उठा ले गए किशोर, चिल्लाने पर छोड़कर भागे

Sat, 21 Sep 2024 07:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teenagers abducted a playing child, left him when he shouted and ran away
पादरी बाजार। शाहपुर के संगम चौराहे पर शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे बच्चे को दो किशोर उठा ले गए। असुरन के पास पहुंचने पर बच्चा चिल्लाने लगा तो उसे छोड़कर दोनों किशोर फरार हो गए। एक दुकानदार की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया। पूछताछ में देवांश ने बताया कि उसके पास 20 रुपये थे। रास्ते में रुककर उसने जूस पीया था।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज क्षेत्र के भानपुर रानी निवासी बबलू पाण्डेय पत्नी के साथ आठ साल के बेटे देवांश की आंख में हुए मोतियाबिंद का इलाज कराने के लिए बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए थे। अस्पताल में नंबर लगाने के बाद वह संगम चौराहे के पास अपने परिचित के यहां ठहरे थे। बबलू ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उन्हें चिकित्सक के पास जाना था।
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे देवांश बाहर खेल रहा था। वहां दो किशोर उसके पास आए और बहला-फुसलाकर उसे उठा ले गए। अभी वह असुरन के पास पहुंचे ही थे कि देवांश जोर-जोर से रोने लगा। आसपास के लोगों के पूछने पर दोनों किशोर देवांश को एक दुकान पर छोड़कर भाग गए। दुकानदार ने बच्चे व पिता का नाम पूछकर शाहपुर पुलिस को सूचना दी। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी। दो घंटे में शाहपुर पुलिस ने बच्चे को ढूढकर उसके माता-पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed