{"_id":"670c6408fb66848fa4014b67","slug":"gorakhpur-news-teenager-raped-threatened-to-make-photo-viral-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-715210-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की दी धमकी
विज्ञापन
कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जानकारी पर किशोरी के पिता की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस ने आरोपी युवक मनीष कुमार के विरुद्ध केस दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी मनीष कुमार कई महीने से उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा है। उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो बना लिया। इसके वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध पर बेटी को धमकी दी कि उसके भाई को जान से मार देगा। घटना की जानकारी होने पर आरोपी के घर उलाहना लेकर जाने पर आरोपी के पिता ने गाली देकर भगा दिया। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले की जांच चल रही है।