फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teen dies by drowning in Amrit Sarovar on Holi

Gorakhpur News: होली के दिन अमृत सरोवर में डूबकर किशोर की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teen dies by drowning in Amrit Sarovar on Holi
पीपीगंज थाना क्षेत्र की घटना, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही किया दाह संस्कार
विज्ञापन

जंगल कौड़िया। क्षेत्र के रसूलपुर चकिया और डाढ़ाडीह ग्राम सभा सिवान के निर्माणाधीन अमृत सरोवर (कुट्टी) में रसूलपुर चकिया के अंश सिंह (17) पुत्र राजमंगल सिंह की होली के दिन दोपहर करीब 01:30 बजे डूबकर मौत हो गई। इसके चलते होली की खुशियां मना रहा परिवार गम में डूब गया। रसूलपुर चकिया और डाढ़ाडीह गांव के सैकड़ों घरों में चूल्हे नहीं जले।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पीपीगंज धर्मेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी जंगल कौड़िया विकास मिश्रा मृतक के घर पहुंचे। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और मृतक का दाह संस्कार कर दिया। अंश की एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अंश सिंह का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का था। वह बचपन से ही प्रतिभाशाली था। इस समय सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दे रहा था। होली के दिन अंश सिंह अपने घर गुब्बारे में गुलाल भर रहा था और किचन में अपने मां का हाथ बंटा रहा था। दिन में लगभग 11 बजे कुछ किशोर अंश सिंह के घर आए और वह उसको साथ ले गए। गांव वालों को दोपहर लगभग एक बजे सूचना मिली कि अंश सिंह डूब गया है। गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद अमृत सरोवर के किनारे अंश का अचेत मिला। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां डॉक्टर ने अंश को मृत घोषित कर दिया। अंश किसके साथ वहां गया था, पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed