फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teen beaten to death for opposing giving marijuana to brother

Gorakhpur News: भाई को गांजा पिलाने का किया विरोध, किशोर को पीटकर मार डाला

Tue, 22 Jul 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teen beaten to death for opposing giving marijuana to brother
तिवारीपुर थानाक्षेत्र का मामला, चार बाल अपचारी पकड़े गए
विज्ञापन

गोरखपुर। भाई को गांजा पिलाने के विरोध पर चार दोस्तों ने अजहर (17) की सूरजकुंड ओवरब्रिज के नीचे पीट-पीट कर हत्या कर दी। सोमवार को तिवारीपुर पुलिस ने चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अजहर (17) की 19 जुलाई की शाम छह बजे उसके दोस्तों ने सूरजकुंड ओवरब्रिज के नीचे पिटाई कर दी। इससे अजहर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अजहर की मां की तहरीर पर उसके चार दोस्तों पर केस दर्ज किया। सोमवार को चारों को पुलिस ने पकड़ लिया। चारों आरोपी रसूलपुर गोरखनाथ के रहने वाले हैं। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अजहर के भाई को उसके दोस्त गांजा पिला रहे थे। उसने विरोध किया तो चारों ने मिलकर पिटाई की थी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपित भी नाबालिग हैं। गांजा पिलाने के विरोध में यह घटना हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed