{"_id":"6736725aaa83df4cec067924","slug":"gorakhpur-news-teams-from-karnataka-nagaland-and-tamil-nadu-arrived-for-wrestling-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-747754-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कर्नाटक, नागालैंड और तमिलनाडु की टीमें पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कर्नाटक, नागालैंड और तमिलनाडु की टीमें पहुंचीं
विज्ञापन
गोरखपुर। 68वीं अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती (फ्री स्टाइल) प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कर्नाटक, नगालैंड तथा तमिलनाडु की टीमें बृहस्पतिवार को पहुंच गईं। टीमों के आने के साथ ही उनसे समन्वय स्थापित कर उन्हें रेलवे स्टेशन से रिसीव करने से लेकर ठहराने व प्रतियोगिता के दिन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज तक पहुंचाने के लिए एक-एक लाइजनिंग अधिकारी की तैनाती की गई है। प्रतियोगिता में पूरे देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 45 टीमों के लगभग 450 से अधिक बालक व बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इनके अलावा करीब 200 ऑफिशियल्स भी जुटेंगे।
डीआईओएस डाॅ. अमरकांत सिंह ने बृहस्पतिवार को बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी समितियों के नोडल व विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया, उसका पूरी ईमानदारी पूर्वक निवर्हन करें। पहली बार विभाग को राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में अभी तक जहां भी इस तरह की प्रतियोगिताएं हुई हैं उससे बेहतर कराने के लिए पूरी तन्मयता से लग जाएं।