Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teachers allege withholding of salary for six months

Gorakhpur News: औद्योगिक क्षेत्र में बिजली-पानी व सफाई व्यवस्था की होगी निगरानी

Wed, 01 Oct 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teachers allege withholding of salary for six months
सीडीओ की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक
विज्ञापन

गोरखपुर। सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। सीडीओ ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। औद्योगिक आस्थानों में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। इसकी निगरानी भी होगी।
बैठक में सीडीओ ने निर्माणाधीन परियोजनाओं प्लास्टिक पार्क, फ्लैटेड फैक्टरी और बिजनेस कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर विभिन्न विभागों से जुड़े 10 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें जीडीए, भूगर्भ जल विभाग और यूपीसीडा से जुड़े मामले शामिल हैं। इस पर सीडीओ ने लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उद्यमियों ने बैठक में सड़क और नाली निर्माण, वार्षिक मेंटनेंस टैक्स और गलत बिजली बिल जैसी समस्याएं उठाईं। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के महासचिव ने नथमलपुर में सड़क चौड़ीकरण की मांग की, जिस पर सीडीओ ने नगर निगम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राकेश गृह उद्योग के पास क्षतिग्रस्त नाली के निर्माण का मामला भी सामने आया, जिसे ठीक कराने के लिए यूपीसीडा को निर्देशित किया गया। वहीं, उद्यमी अंकित अग्रहरि ने गलत बिजली बिल की समस्या रखी। इस दौरान विद्युत विभाग का कोई प्रतिनिधि मौजूद न होने पर सीडीओ ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम, पुलिस, जीडीए, वन विभाग, अग्निशमन, स्वास्थ्य, जल निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिले के वरिष्ठ उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed