फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teacher falls in love with auto driver... refuses to marry after four years

Gorakhpur News: शिक्षिका को ऑटो ड्राइवर से प्यार...चार साल बाद शादी से इन्कार

Sat, 21 Jun 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teacher falls in love with auto driver... refuses to marry after four years
सहजनवां थाना क्षेत्र की शिक्षिका ने युवक पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन


ऑटो से रोजाना स्कूल जाती थी शिक्षिका, बढ़ गईं नजदीकियां
गोरखपुर। सहजनवां क्षेत्र की एक शिक्षिका को वहीं के एक ऑटो ड्राइवर से प्यार हो गया। दोनों में करीब चार साल तक प्रेम प्रसंग चला। शिक्षिका का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अब शादी की बात कहने पर उसने इन्कार कर दिया है। इसके बाद शिक्षिका ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र की एक युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से वह स्कूल आती-जाती थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। उसने दूसरे ऑटो से स्कूल जाना बंद कर दिया। उसी के साथ स्कूल आने-जाने लगी। कुछ दिन में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं। चार साल तक दोनों के बीच ये सिलसिला चला।
विज्ञापन

बात तब बिगड़ी जब शिक्षिका ने शादी के लिए कहा। इस पर ऑटो ड्राइवर पीछे हट गया। काफी दिन तक उसने मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। वह एसपी नॉर्थ के पास भी शिकायत लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक अब ऑटो नहीं चलाता है। वहीं, शिक्षिका ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया है। सहजनवां थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed