{"_id":"68c4898fc7b1d355280eb104","slug":"gorakhpur-news-tata-salt-is-also-duplicate-343-quintals-of-fake-salt-recovered-from-the-warehouse-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1056-1069516-2025-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाटा नमक भी डुप्लीकेट: गोदाम से 3.43 क्विंटल नकली बरामद, गोरखपुर में खपाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा नमक भी डुप्लीकेट: गोदाम से 3.43 क्विंटल नकली बरामद, गोरखपुर में खपाने की थी तैयारी
Sat, 13 Sep 2025 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:28 AM IST
सार
इससे कंपनी काे लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। गोपनीय सूचना के आधार पर कंपनी के कर्मचारियों ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि मिर्जापुर इलाके में एक दुकान से नकली माल बाजार में भेजा जा रहा है। इसके लिए कंपनी के नाम से नकली रैपर छपवाए गए हैं जिसमें साधारण उत्पाद भरा होता है। कंपनी के विश्वास पर लोग इसे खरीदते हैं लेकिन सामान की गुणवत्ता खराब होती है। इससे कंपनी की साख प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
गोदाम में छापा मारती टीम।
विस्तार
धंधेबाजों ने टाटा ब्रांड वाले नमक को भी नहीं छोड़ा है। साधारण नमक को ब्रांडेड रैपर में भरकर बेचा जा रहा है। शुक्रवार को राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में टाटा ब्रांड का डुप्लीकेट नमक तैयार किए जाने की सूचना पर पुलिस और कंपनी की टीम ने छापा मारा।
यहां एक दुकान के गोदाम में 3.43 क्विंटल नमक मिला। इसके नकली होने की आशंका है। टीम को टाटा की चायपत्ती और फेवीक्विक के रैपर भी मिले हैं। बरामद सारा माल पुलिस थाने ले गई। टाटा कंपनी के लीगल एडवाइजर प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी के नकली रैपर में नमक और चायपत्ती पैक कर बाजार में सप्लाई करने की सूचना मिल रही थी।
इससे कंपनी काे लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। गोपनीय सूचना के आधार पर कंपनी के कर्मचारियों ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि मिर्जापुर इलाके में एक दुकान से नकली माल बाजार में भेजा जा रहा है। इसके लिए कंपनी के नाम से नकली रैपर छपवाए गए हैं जिसमें साधारण उत्पाद भरा होता है। कंपनी के विश्वास पर लोग इसे खरीदते हैं लेकिन सामान की गुणवत्ता खराब होती है। इससे कंपनी की साख प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले की सूचना एसएसपी राजकरन नय्यर को दी गई। इसके बाद राजघाट पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधियों की टीम ने संयुक्त रूप में छापा मारा। टीम को मौके से 3.43 क्विंटल नकली नमक बरामद हुआ। इसके अलावा टाटा चायपत्ती व फेवीक्विक के रैपर मिले। कार्रवाई के दौरान दुकानदार भाग निकला।
इस संबंध में थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा ने बताया कि बरामद माल को जब्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।